देश

दिल्ली के बुराड़ी मामले में नया मोड़, परिवार के ही सदस्य ने रची ‘हत्या की साजिश’

नई दिल्‍ली।  दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया कि तीन लोगों ने आत्महत्या करने का फैसला किया लेकिन बाद में उन्होंने पूरे परिवार को ही मौत की नींद सुला दिया। फोरेंसिक टीम को मिले सुराग के अनुसार जिस  व्यक्ति ने परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की, उसने कई दिन पहली से इसकी योजना बना ली थी। उसने बेहाश करने वाली दवा खरीदी, जिसे रात को खाने में मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार कर कोई सदस्य विरोध न करे इसके लिए उनके हाथ बांध कर फांसी लगाई गई। जांच में पाया कि उन तीनों ने सुसाइड नोट लिखने का भी फैसला लिया क्योंकि घर से कई कागज के टुकड़े पाए गए जिसमें लिखने का प्रयास किया गया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि घर में कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती नहीं घुसा है। घर के अंदर भी किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी की फुजेट को भी खंगाला है, जिसमें पाया गया है कि घर के अंदर बीती रात से कोई नहीं गया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि घर के ही सदसय ने इस घटना को अंजाम दिया है।हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस को सभी शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार को एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरूष हैं। इनमें 10 शव घर के अंदर लटके हुए मिले जबकि एक शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतकों में एक वृद्ध महिला, उसके दो बेटे और उनकी बहुओं के अलावा 16-17 साल के दो लड़के तथा चार महिलाएं शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और उनकी किराना की दुकान थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button