जिला महिला उद्योग व्यापार ने वर्किंग कमेटी घोषित

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला महिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पारस्पक समवादक बैठक सर्किट हाउस के सामने डॉ तनु अग्रवाल के योगा सेंटर वैकुंठ में आयोजित की गई थी। डॉ ऋतु जैन (मोहक हॉस्पिटल ) और डॉक्टर सोनिया तिवारी ( कैंसर डिपार्टमेंट कमला नेहरू हॉस्पिटल ) इस कार्यक्रम की अतिविशिष्ठ अतिथि थी। महिला व्यापार मंडल को संबोधित करते हुए प्रेरित किया कि कैसे महिलाएं अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख सकती है। उन्होंने अपनी ट्रैकिंग और रनिंग बेहद रोमांचक कहानियां सुनाई और सब को प्रोत्साहित किया कि वह भी आगे आए और फिटनेस को प्रमोट करें। महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन ने सभी गणमान्य महिलाओं का अभिवादन किया और उन्हें अपने साल भर के विभिन्न उपलब्धियों से और विभिन्न सेवा समर्पित कार्यों से अवगत कराया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान ने बहुत ही सहजता और प्रेम के साथ सबका स्वागत किया और समापन के समय धन्यवाद भी दिया। जिला महासचिव श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने जनवरी फरवरी और मार्च में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। सिविल लाइंस विंग में श्रीमती मोनिका गौड़ श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती शिवानी साद ,श्रीमती विजेता भाटिया को सिविल लाइंस वर्किंग कमिटी डिक्लेअर किया गया।
श्रीमती रमन गुप्ता को कटरा वर्किंग कमिटी का अध्यक्ष घोषित किया गया । श्रीमती अलका केसरवानी, श्रीमती रमा अग्रवाल को चौक वर्किंग कमेटी घोषित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता जयसवाल ,संगीता मध्यान,प्रेरणा मदनानी, सरिता खुराना,
पूनम गुप्ता,जागृति गुप्ता, मनु अग्रवाल ,विम्मी अरोरा, नीरू खन्ना ,श्वेता टंडन ,नीलू केसरवानी ,निशा धवन,ज्योति यादव,अनुभा खेरा और भी कई सम्मानित महिलाए इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।



