Latest

मानवाधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति मानवीय संवेदना के साथ स्वतः कर्तव्य पालन हेतु हो संकल्पित- सुधा सिंह

( अनुराग शुक्ला ) वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष/ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री उमेश चंद्र शर्मा के आदेश के अनुपालन में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी की सचिव श्रीमती सुधा सिंह द्वारा भारतीय मानवाधिकार संगठन के सहयोग से मानवाधिकार पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हथुआ मार्केट ,वाराणसी में आमजन हेतु किया गया। विधिक सचिव द्वारा आज के दिन की हार्दिक बधाई देते हुए आमजन को मानवाधिकार के बारे में जागरूक करते हुए आमजन से अपील की गई कि आज के दिन विशेष को हर्ष उल्लास से मनाए जाने की सार्थकता तभी होगी । जब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को मानवाधिकार हनन से आमजन को बचाए जाने एवं उसके विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने कर्तव्य के प्रति सदैव तत्पर रहने हेतु संकल्पित करेगा । । यदि एक व्यक्ति महिलाओं बच्चियों ,वृद्धा ओं ,एवं समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों के प्रति सहानुभूति रखने एवं उन्हें उनके अधिकार एवं उनके विरुद्ध होने वाले अत्याचार से बचाए जाने हेतु संकल्पित हो जाता है तो सही मायने में आज का दिन विशेष बनाया जाना सार्थक होगा।

Related Articles

Back to top button