अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने महंत नरेंद्र गिरि को अर्पित की श्रद्धांजलि

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु के नेतृत्व में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन मंहत नरेंद्र गिरी महाराज के मठ बाघम्बरी गद्दी पहुंचकर उनके समाधि स्थल पर रखे। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।तत्पश्चात दो मिनट का रखकर पुण्य आत्मा के शान्ति के लिये भगवान वेणीमाधव एवं त्रिवेणी माता से प्रार्थना की गई।प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार द्वारा महंत की संदिग्ध मृत्यु की सी बी आई जांच द्वारा जांच कराने का स्वागत किया है। और आशा किया है कि सी बी आई द्वारा पूज्य महंत जी मृत्यु का असली कारण का पता लगा लेगी | अन्त उपस्थित सभी तीर्थ पुरोहितों ने पूज्य महंत जी के आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उक्त अवसर तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयोजन श्रवण कुमार शर्मा. महासभा के राष्ट्रीय मंत्री माधवानन्द शर्मा प्रयागवाल वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य. महामंत्री चन्दन तिवारी, उपाध्यक्ष असीम भारद्वाज, राहूल पान्डेय, बलराम शर्मा, विजय मिश्रा, राजन तिवारी, राज पान्डेय छोटू. सहित अन्य प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रयागवाल वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय ने दिया |


