Latest

क्या घटना से एक या दो दिन पहले हरिद्वार से बड़ी रकम मठ में आई?

रकम को भी महंत की मृत्यु से जोड़कर देखा जा रहा है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाघमबारी गद्दी मठ में रोज सेवादारों और वहां के कर्मचारियों के बीच रोज कोई नई नई चीजें सामने आ रही है। अब महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के आठ दिन बाद इसी तरह की एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि घटना से एक या दो दिन पहले हरिद्वार से बड़ी रकम मठ के अंदर आई थी। पैसा श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में आया था। अब उस रकम को भी महंत की मृत्यु से जोड़कर देखा जा रहा है और मठ के भीतर से लेकर बाहर तक यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मठ में आई रकम किसने, कितनी और क्यों भेजी थी, यह अभी महंत की मृत्यु की तरह से ही रहस्य बना हुआ है। यह भी नहीं साफ हो सकता है कि रकम नकदी थी और उसे लेकर यहां तक कौन आया था। मगर जिस तरह से मठ के भीतर से इस तरह की जानकारी बाहर आई है। उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि महंत अपने कमरे में जल्द किसी को नहीं बुलाते थे। कुछ खास शिष्य और सेवादार ही वहां तक जाते थे। अनुयायियों को आशीष देने के लिए वह अतिथि कक्ष और दूसरे स्थान का उपयोग करते थे। हरिद्वार और दूसरे शहरों से आने वाले संतों तथा शिष्यों के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। जहां वह ठहरते थे। जहां वह शख्स भी रुका था, जिसके नाम की चर्चा पैसा लेकर आने पर हो रही है। अब यह भी कहा जा रहा है कि घटना किसी बड़ी वजह की बजाय तात्कालिक भी हो सकती है। इसको लेकर भी अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं। लेकिर जिस तरह से अब मठ में बड़ी रकम आने की बात बाहर आई, उससे साफ है । कि सब कुछ सामान्य नहीं था। देखना है सीबीआई जांच के दौरान इस बात की भी जांच करती है कि नहीं।

Related Articles

Back to top button