उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश का बजट 25 परसेंट शिक्षा के लिए होगा:मनीष सिसोदिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के निचले तबके तक बच्चों की प्रतिभा उन्नयन हेतु तदनुसार उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके । मनीष सिसोदिया ने महिलाओं के संबंध में उनके सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय आदि की सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना आधी आबादी का मौलिक अधिकार बताया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के जन सुविधाओं का अभाव न केवल उनकी बड़ी समस्या है बल्कि यह एक ऐसी अवस्था है जहां पर वे अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठाती । उन्होंने प्रदेश सरकार के शिक्षा से संबंधित नाकामी और ध्यान न दिए जाने की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश प्रदेश और नागरिकों का वास्तविक मुद्दा शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सुरक्षा आदि है लेकिन नकली मुद्दों पर न केवल चुनाव लड़े जा रहे हैं मध्यप्रदेश देश का माहौल इस ढंग का बनाया जा रहा है कि पूरी सामाजिक व्यवस्था मूल मुद्दों से हट जाए । आज तक भारत विकसित देश क्यों नहीं बना, हमें और आपको इस बारे में सोचने की जरूरत है।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा आज के कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया आपके जिंदगी से जुड़े हुए उस मसले पर बात करने के लिए आए हैं, शिक्षा की बात करने आए हैं । जिस शिक्षा से आप का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का जीवन और जिंदगी सुधरने की कहानी बनती है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य अलताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महासचिव नितीन पटेल,महानगर महासचिव सर्वेश यादव, cyss प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल,इमरान पामेला,मोहम्मद कादिर,सुष्मिता राघव,यूथ जिला अध्यक्ष विशाल यादव, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र,प्रदेश सचिव विकाश पटेल,आदर्श कुशवाहा, महीला प्रदेश महासचिव सुल्ताना हनीफ,महिला प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा,महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, डॉक्टर जावेद, रामलखन चौरसिया, जेपी चौबे,हिमांशु त्रिपाठी, दीपक केशरवानी,महानगर महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय, संजय पांडे,मोहम्मद जैद, अली मोहम्मद अब्बासी, अबू तालिब शमशाद अहमद,मेराज अहमद,मनोज तिवारी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


