तैमूर का चयन यूपी की अंडर-19 टीम में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । दौलत हुसैन क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु मोहम्मद तैमूर का चयन कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। यूपी की टीम पुणे में 20 दिसंबर से उड़ीसा और 27 दिसंबर से आसाम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
करेली निवासी पुलिसकर्मी इश्तियाक अहमद के पुत्र तैमूर दस वर्ष की आयु से दौलत हुसैन मैदान पर कोच मोहम्मद रिज़वान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी तैमूर अंडर-16 और अंडर-19 टीम का कैंप कर चुके हैं। तैमूर के चयन पर दौलत हुसैन कालेज के प्रबंधक चौधरी नियाज़ खान, प्रधानाचार्य हबीबुर्रहमान, सैयद शहाब, चौधरी सईद अहमद, शाहिद अस्करी, शमशेर अली, जावेद खान, इम्तियाज करीम, मज़हर कलीम, देवेश मिश्र, परवेज़ आलम, मनीष यादव, मसरूर आलम, फहद खान आदि ने बधाई दी है।
*चंद्रेश की गेदबाजी से पीडब्लूडी प्रयागराज विजयी*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । चंद्रेश यादव की अचूक गेंदबाजी (4-0-24-4) की बदौलत पीडब्लूडी विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पीडब्लूडी सुपर किंग्स प्रयागराज ने एमडी बेसर्स लखनऊ को 67 रन से हराया। सीएसडी सहारा क्रिकेट ग्राउंड लखनऊ में खेले गए अपने पहले लीग मैच में प्रयागराज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन (अजीत 68, अवधेश 42, बृजेंद्र 29, चंदन यादव दो विकेट) बनाये। जवाब में एमडी बेसर्स की टीम 16.3 ओवर में 120 रन (शक्ति सिंह 32, ख़ुर्शीद जिया 20, चंद्रेश यादव 4/24, सचिन 2/07) पर सिमट गई। चन्द्रेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


