31वीं अहिंसा ज्योति इंदिरा बलिदान यात्रा आनंद भवन से रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आतंकवादी साम्प्रदायिक ताकतों से आजीवन लोहा लेने वाली बहुआयामी व्यक्तित्व, अपूर्व साहस की धनी लौह महिला अमर शहीद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान की याद ताजा बनाने , भारतीय संविधान लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को आजादी का प्रतीक ऐतिहासिक आनंद भवन से ऑल इंडिया राजीव गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पँडित विकास दुबे के नेतृत्व में 31वीं अहिंसा ज्योति इंदिरा बलिदान यात्रा शक्ति स्थल नई दिल्ली के लिए रवाना हुई । महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात ब्रिगेड कार्यकर्ताओ को संछिप्त सम्बोधन में ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने कहा कि सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता अखण्डता भारतीय संविधान लोकतंत्र की रक्षा में देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी , राजीव गांधी ने अपने प्राणों का बलिदान किया है । जिसे देश की जनता सदियों तक भुला नही सकती आज देश का लोकतंत्र, संविधान खतरे में है देश के करोड़ो किसान अपनी पैतृक जमीन बचाने के लिए 10 महीने से दिल्ली बार्डर पर आमरण सत्याग्रह कर रहे है लगभग एक हजार किसानों ने अपनी शहादत दिया है तानाशाही सरकार तीन काले कानून बना कर किसानों की पैतृक जमीन हड़प रही है तीनो काले कानून किसान विरोधी जनविरोधी है जो कि वापस होना चाहिए ।ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि 31वीं अहिंसा ज्योति इंदिरा बलिदान यात्रा देश के विभिन्न प्रान्तों से गुजरती हुई भारतीय संविधान लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन जागरण करते हुए 31 अक्टूबर शक्ति स्थल नई दिल्ली पहुँचेगा। यात्रा में ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ,पँडित विकास दुबे , आकाश दुबे , राजेश कुमार भारतीय , श्रीमती वीना दुबे , मोइज फ़ातिमा , जोगिंदर पासी , मोनू भारतीया, सुजीत कुमार, कपिल यादव, बलदेव भारतीया, फूल चन्द्र भारतीया सहित कई लोग प्रमुख रूप से शामिल है ।



