Latest

कुओं का पता नहीं, सफाई की तैयारी, जल संस्थान व नगर निगम ने किया बजट आवंटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आपको शहर में कुएं भले ही ढूंढ़े न मिले लेकिन जल संस्थान और नगर निगम ने उनकी सफाई के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। जल संस्थान के बजट में इस बार कुओं की सफाई को लेकर 15 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जल संस्थान जल्द ही कुआं खोजने के लिए अभियान शुरू करेगा।

कुछ साल पूर्व नगर क्षेत्र में छह कुएं हुआ करते थे। इसमें से चार कालिंदीपुरम क्षेत्र में थे। विस्तारीकरण में धीरे-धीरे कुओं को पाटकर कहीं मकान बना लिए गए तो कहीं सड़क बना दी गई।

हालांकि नगर निगम पूर्व में कुओं की सफाई के लिए बजट आवंटित करता रहा है। ये बजट कहां खर्च किया जाता रहा है इसका कोई लेखाजोखा नहीं है। 2020-21 से अब ये काम जल संस्थान के सुपुर्द कर दिया गया है।
जल संस्थान ने भी कुओं की जानकारी करने से पूर्व उनकी सफाई के नाम पर बजट तय कर दिया है। जल संस्थान के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि का कहना है कि फिलहाल कुओं के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही इनके बारे में जानकारी की जाएगी और इसके बाद उनकी सफाई का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button