Latest

रविंद्र कुशवाहा ने दिया लाइव वाटर कलर पेन्टिग डेमोंसट्रेशन

छात्र-छात्राएं कला की बारीकियों से हुए रूबरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खानम आर्ट गैलरी द्वारा पेंटिंग सीखने के शौकीन छात्र-छात्राओं के लिए वाटर कलर पेन्टिग लाइव डेमोंसट्रेशन करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में आयोजित 15 दिवसीय कला मेले में किया गया। यह मेला 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर कलाकार के रूप में ललित कला अकैडमी के सदस्य रविंद्र कुशवाहा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को ना सिर्फ़ कला की बारीकियों से रू-ब-रू कराया। बल्कि कला की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा की कला के क्षेत्र में कलाकारों के लिए किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होना चाहिए। कलाकार अपने दिमाग की उपज से रंगों के साथ खेलना सीखें और जिस दिन उसका रंगों से तालमेल बैठ गया, उस दिन कलाकृतियां खुद-ब-खुद निखर के सामने आ जाएगी। खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान ने रविंद्र कुशवाहा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वर्कशॉप में मौजूद कलाकार तलत महमूद ने भी बच्चों को कला की बारीकियों के बारे में बताया। सभी बच्चे लाइव डेमोंसट्रेशन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे।

Related Articles

Back to top button