Latest

सूबे में जल्द बनेंगे तीन नए फ्रेट टर्मिनल

 

कानपुर में बनेगा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश में जल्द ही तीन नए फ्रेट टर्मिनल और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश में तैयार सामान मालगाडिय़ों से पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगा। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के जीएम राजीव चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में हो रहे काम की प्रगति जानी। कानपुर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क, टूंडला, मक्खनपुर और दाउद खां में नए फ्रेट टर्मिनल तैयार होंगे। यह काम डीएफसी के पूर्वी क्षेत्र में होगा। इस क्षेत्र में इस साल मालगाडिय़ों को चलाने की तैयारी है।
डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आरएन सिंह ने कार्यप्रगति के बारे में जानकारी दी। जीएम ने आरओबी और आरयूबी के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जीएम ने प्रबंध निदेशक डीएफसीसीआईएल को रेलवे और डीएफसी पटरियों के बीच ड्रेन के निर्माण में तेजी लाने, पुलों के सुरक्षात्मक कार्यों, आरयूबी एप्रोच के कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा। डीएफसीसीआईएल पूर्वी क्षेत्र में कानपुर खुर्जा के बीच काम इसी साल शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन बैठक में अपर महाप्रबंधक उमरे रंजन यादव, सभी विभागों के अध्यक्ष, मंडलों के डीआरएम भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button