Latest
वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन
जेल लोक अदालत में कुल 3 वादों को किया गया निस्तारित
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गुरूवार को जेल लोक अदालत का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया गया। जेल लोक अदालत में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरव राज द्वारा कुल 3 वादों को निस्तारित किया गया। उत्सव गौरव राज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार समस्त विचाराधीन बंदियों को कोविड-19 से संबंधित जानकारी तथा मास्क की उपयोगिता के बारे में बताया गया तथा यह बताया गया की कम सजा पाने वाले विचाराधीन बंदियों के वादों की सुनवाई कर उसका निस्तारण जेल लोक अदालत द्वारा कर वादों की संख्या कम करना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है।


