Latest

रामलीला कमेटी दारागंज में हुआ खर दूषण का वध

मां काली को दी गई रक्त की बलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन रामलीला कमेटी दारागंज के तत्वाधान में आज लीला संयोजक श्री सियाराम शास्त्री के निर्देशन में ,बड़ी कोठी पर खर दूषण वध और सूप नखा की नाक काटने की लीला हुई ।उसके पूर्व भगवान की सवारी माधव पहलवान के आवास पर पहुंची जहां सोनू यादव अपने परिजनों के संग पूजन अर्चन करने के पश्चात मां काली के खप्पर पर रक्त की बलि दी उसके पश्चात अखिल पांडे के द्वारा भव्य मां काली का रौद्र नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन के समय भगवान व मां काली की आरती भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिखा रस्तोगी एवं भाजपा नेत्री अनुपमा पाण्डेय के द्वारा उतारी गई। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने बताया कि कल मारीच वध की लीला होगी। आज के आयोजन में ,अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ ,राजू राय ,प्रभाकर त्रिपाठी, शत्रुघ्न पाठक, अयोध्या प्रसाद पांडे ,अरुण कुमार पांडे, ऋषभ त्रिपाठी, राज पांडे, बद्री कुशवाहा, अनुज तिवारी ,लव कुश केसरी। पचू यादव, महेश निषाद विक्कू निषाद ,पवन यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button