मेला समाचार

बरसाना के राधारानी मंदिर में भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु

मथुरा(अनुराग दर्शन समाचार )। ब्रज के मठ, मंदिर और आश्रमों में होली का उल्लास चरम पर पहुंच रहा है। होली के विश्व प्रसिद्ध आयोजनों का आनंद उठाने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आना शुरू हो गए हैं।

होटल, धर्मशालाओं में बुकिंग शुरू हो गई है। देश विदेश के कौने कौने से लोग यहां होली खेलने के लिए आते हैं।

दूर दराज से बरसाना धाम में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बरसाना के राधारानी प्रांगण मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालु भजनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

राधारानी के जयकारे मंदिर प्रांगण में गूंज रहे हैं। यहां 10 मार्च को लड्डू मार होली खेली जाएगी। जहां लड्डू होली का बड़े श्रद्धा भाव से आनंद लेते हैं। उसके बाद 11 मार्च को राधा रानी के प्रांगण में लट्ठमार होली शुरू होती है।

विश्व प्रसिद्ध होली के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना हुआ शुरू’

जहां नंदगांव के हुरियारे बरसाने की हुरियारिनों के साथ लट्ठमार होली खेलते हैं। जमकर अमीर लाल और पुष्प वर्षा कर होली का आनंद लेते हैं। श्रद्धालु भक्त गुलाल खरीदते हुए नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button