Latest
चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार, जेल

मांडा पुलिस ने चोरों पर कसा शिकंजा एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं चरम पर हैं। आये दिन शादी समारोह सहित बाजारों से घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
बतादें की मांडा थानाध्यक्ष धाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में एसएसआई रामकेवल यादव ने टीम के साथ गुरुवार की सुबह मश्तानशाह बाबा तिराहा लालगंज रोड़ से चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की होंडा साइन बाइक के साथ आरोपी अर्जुन पटेल पुत्र रामराज पटेल निवासी कुखुड़ी थाना मांडा को गिरफ्तार कर लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया।



