सीरत कपूर जल्द ही ‘मारीच के साथ बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीरत कपूर जो जल्द ही ‘मारीच के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही हैं, एक ही समय में एक से अधिक प्रोजेक्ट्स की बैक टू बैक शूटिंग में व्यस्त हैं. सीरत कपूर अपने ग्लैमरस अवतार और अपने जबरदस्त व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने एक नया मुकाम हासिल किया है. दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली सीरत कपूर के फैंस उनकी हाल ही में दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सीरत कपूर ने टॉलीवुड में अपना मार्ग प्रशस्त किया है और उनके कठिन समर्पण और काम के लिए उन्हें एक बड़ी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म रॉकस्टार में सहायक कोरियोग्राफर होने से लेकर अपनी हालिया टॉलीवुड फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला तक ने उन्हें बड़ा बनाने तक एक लंबा सफर तय किया है।
अभिनेत्री सीरत कपूर ने हाल ही में अपनी वैनिटी से अपनी अगली फिल्म के लिए बीटीएस का एक वीडियो साझा किया है. जहा वह मेकअप करते हुए दिखाई दे रही हैं, सीरत कपूर सिल्वर ऑय मेकअप में वाकई काफी सूंदर लग रही हैं. उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा, वैनिटी चेयर पर कितना समय बहुत अधिक माना जाता है? वास्तव में हम कह सकते हैं कि वीडियो में मुस्कुराते हुए अभिनेत्री बहुत खुश और खूबसूरत लग रही है।




