दौलत हुसैन इंटर कालेज ने जीता ख़िताब

पार्थवर्धन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सिद्धार्थ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अली खान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । दौलत हुसैन इंटर कालेज ने एंग्लो बंगाली इंटर कालेज को छह विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में एबीआईसी ने 28.4 ओवर में 157 रन (शोएब खान 38, पार्थवर्धन 24, सत्यम यादव 23, मोहम्मद अली खान, अभय गौतम, मोहम्मद वाजिद अली एवं सिद्धार्थ वर्मा दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन कालेज ने 25.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन (तन्मय मिश्र 84, मोहम्मद अली खान 29, विनीत, यश राज व सागर यादव एक-एक विकेट) बना लिए। समापन समारोह के अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र, डॉ. अविरल सक्सेना, ताइक्वांडो कोच रंजीत यादव और नितिन यशार्थ ने पुरस्कार वितरित किये। तन्मय मालवीय को मैन आफ द मैच, पार्थवर्धन को बेस्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सिद्धार्थ वर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मोहम्मद अली खान को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर मोहम्मद शहाब, मोहम्मद रिज़वान, वजाहत महमूद, मसरूर अली खान, सनी अब्बास आदि मौजूद रहे।
*अनंत के शतक से श्वेता इंटरप्राइजेज जीती*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अनंत राव ओझा के शतक (107 नाबाद, 89 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) से श्वेता इंटरप्राइजेज ने सक्सेस क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराकर राजा भैया जनसत्ता कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
देव स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में श्वेता इंटरप्राइजेज ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 232 रन (अनंत राव ओझा 107 नाबाद, विशांत 35, अनुज मिश्र 23, अमित कुमार 2/48, सात्विक मिश्र व अमन सिंह एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में सक्सेस क्लब की टीम 26.4 ओवर में 195 रन (अमित कुमार 110, मोहित 23, विनोद यादव 4/24, अनुज मिश्र व मोनू कुमार दो-दो विकेट) पर सिमट गई। अनंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



