Latest

केक काटकर मनाया सौ करोड़ टीकाकरण पूरा होने का महोत्सव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ टीके पूरे होने पर आज अल्लापुर में टीका महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में 100 करो लिखी तख्ती और मुख्यमंत्री योगी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टर लगाएं इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्वांचल छठ पूजा समिति के संयोजक अजय राय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। देश में आज जैसे ही 100 करोड़ टीका लगाया गया.पूरा केक काटा गया और लड्डू बाटा गया और स्वास्थ्य कर्मियो फ्रंट लाइन वर्करो को सम्मानित किया गया वरिष्ठ भाजपा नेता व महानगर प्रोटोकॉल उपाध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा की मोदी जी की दूरदर्शिता से आज लक्ष्य पूरा किया क्या कोरोना काल में टीका बनाना टीका पहुंचाना और टीका लगाना तीनों बड़ी चुनौती थी सरकार ने लोगों के सहयोग से भारत ने पूरा कर लिया पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के प्रयास से उत्तर प्रदेश में टीके की रफ्तार बहुत तेज रही इसके लिए योगी जी का अभिनन्दन टीका केंद्र में ही नहीं बल्कि लोगों को जगह-जगह कैंप लगाकर विकसित वैक्सीन लगाई जा रही है जनता में इस बात को लेकर बहुत उम्मीद मे है कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में किसी को निराश नहीं किया आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने जन सेवा के कार्य से पिछले रिकार्ड को तोड़ेगी और फिर सरकार बनाकर लोगो की सेवा करेगी। इस अवसर पर अजय राय के अलावा अमन सिंह यादव करण गौतम सौरभ पासवान सुनील गौतम हनी पासी मिंकी सिंह सुरेश सुरेश यादव चंद्रभान सिंह कृष्णानंद तिवारी जगदेव आनंद दुबे मुकुल तिवारी बृजेश भाई मुन्ना भाई बच्चा एवं मुन्नी खान नन्हे भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button