Latest

युवा कांग्रेस ने महगाई और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ़ विरोध प्रर्दशन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज युवा कांग्रेस ने प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर महगाई और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ़ विरोध प्रर्दशन किया। विरोध प्रर्दशन करते हुए युवा कांग्रेस ने चूल्हा जलाकर उसपर खाना बनाया , जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हुई।
प्रर्दशन करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है दिन प्रतिदिन मंहगाई बढ़ती जा रही है जहा एक तरफ सब्जियों एवम् दैनिक जरूरत के पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं वहीं दुसरी तरफ रसोई गैस के दामों की हो रही लगातार वृद्धि महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत दे रही है, घर में अब महिलाएं मजबूर होकर चूल्हा चला रही हैं आज चूल्हा जलाकर खाना बनाते हुए हम युवा कांग्रेस के लोग सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना चाह रहे हैं और सरकार को उसकी नींद से जगाना चाहते हैं।
प्रर्दशन करने वालों में मुख्य रूप से लीगल सेल प्रदेश सचिव सुनील यादव,जय प्रकाश पाण्डेय, माधवी राय, ज्योति पाण्डेय, पुनीत श्रीवस्तव,हर्ष शर्मा, दिवाकर, रजनीश, अमित पाण्डेय, डी एस लाठी, प्रांजल आदि लोग मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button