
इलाहाबाद। आज 20 फरवरी को इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज स्थित मुख्य परिसर में विभिन्न माँगों को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का दूध से अभिषेक और माल्यार्पण करके महाविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के बाद प्रफुल्ल देव शुक्ला, कनक त्रिपाठी, शुभेन्द्र देव, राघवेन्द्र मिश्रा, आयुष मिश्रा, प्रियम वैद्य, आयुष, हर्ष, सत्यम पाण्डेय सहित कई छात्र एक वर्ष से भी अधिक से लंबित माँगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए मांगें कुछ इस प्रकार हैं-

1) महाविद्यालय के बेनीगंज परिसर को कब्ज़ा मुक्त कराया जाए।
2) तीनों परिसर की रंगाई-पुताई हो।
3) चिकित्सालय शीघ्र खोला जाए।
4) साइकिल स्टैंड का छेत्रफल बढ़ाया जाय।
5) तीनों परिसर में पर्याप्त शौचालय की सुविधा हो।
6) महिला शाखा में तथा विधि संकाय में सी सी टी वी कैमरा लगे।
7) तीनों परिसर में नाम दर्शाने वाला ग्लोशाइन बोर्ड लगाया जाए।
8) कक्षाओं का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर इमारतों की मरम्मत हो।

क्रमिक अनशन करने के लिए जाब छात्रों ने दरी माँगी तो प्राचार्य ने दरी देने से इनकार कर दिया परिणामस्वरूप आम छात्रों को ज़मीन पर बैठना पड़ा। प्रफुल्ल देव शुक्ला ने कहा की अगर माँगें नहीं पूरी हुई तो क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जएगा।

