युवक की लाश महुआ के पेड़ पर लटकती हुई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरांव के पसना गांव में रविवार को दोपहर में एक युवक की लाश महुआ के पेड़ पर लटकती हुई मिली जानकारी के अनुसार पसना गांव निवासी शशि कान्त उर्फ दिलदार (24) पुत्र रमा कान्त उर्फ रमई कोल तीन भाइयों में दूसरा था। रविवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे दिलदार की महुआ के पेड़ से लटकती हुई लाश को जामुन खाने गये ग्रामीण बच्चों ने गांव के पूरब स्थित बगीचे में देखा। घटना की जानकारी बच्चों ने भागकर परिजनों को दिया जिस पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस को मृतक के बड़े भाई सन्तोष कुमार ने लिखित तहरीर दिया कि उसका भाई शनिवार दोपहर से ही गांव निवासी राजगीर अनिल कुमार के साथ काम के सिलसिले में गया था और रविवार को लटकती लाश मिल रही है। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व मेजा के घोरी गांव में हुई थी और शनिवार को ही उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके गयी थी। सूचना पर पहुंची पत्नी का रो रो कर बुरा हाल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार की शाम को राजगीर सहित दो अन्य लोगों के साथ पार्टी मनाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेजा



