सुमन गोस्वामी के निधन से व्यापारियों में शोक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की शोक सभा विजय पार्क में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें समिति की प्रदेश महामन्त्री श्रीमती सुमन गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों में शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिव॔गत आत्मा की शान्ति व उनके परिवार जनों को यह महान दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि सुमन जी एक धर्मनिष्ठ बहादुर महिला थीं जो समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती थीं विशेष रूप से व्यापारियों के लिए हमेशा तैयार रहती थी उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन तक उठाती रही आज उनके निधन से व्यापार जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असम्भव है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री राम प्रसाद यादव दुर्गा प्रसाद गुप्ता आशा केसरवनी आरती केसरवानी प्रमोद बंसल बृजेश निषाद गुड्डू अखिलेश जायसवाल मनीष गुप्ता चंद प्रकाश कौशल अवधेश नारायण वर्मा सुधा गौड़ विकाश अग्रहरि अजय गुप्ता विशाल अग्रहरि कलावती गुप्ता आदि शामिल रहे।


