Latest

एसएससी: सीजीएल 2019 का स्किल टेस्ट 15 सितंबर से

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सितंबर और अक्तूबर का परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2019 का स्किल टेस्ट 15 व 16 सितंबर को कराया जाएगा। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) का पेपर टू 26 सितंबर को प्रस्तावित है। मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2020 का पेपर वन 5 से 20 अक्तूबर तक कराया जाएगा। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2019 का स्किल टेस्ट 21 व 22 अक्तूबर को होगा। आयोग ने यह साफ किया है कि परीक्षा कार्यक्रम कोविड के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन पर निर्भर करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अद्यतन सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

एसआई भर्ती की आंसर-की अपलोड की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसएससी ने दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में एसआई और सीआईएसएफ में एएसआई भर्ती 2019 के लिए 26 जुलाई को आयोजित पेपर टू की आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। जिसे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड से देख सकते हैं। आंसर-की के संबंध में कोई आपत्ति हो तो 9 अगस्त की शाम 6 बजे तक प्रति प्रश्न 100 रुपये के हिसाब से जमा कर सकते हैं। 9 अगस्त की शाम 6 बजे के बाद मिली किसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं होगा। अभ्यर्थी चाहें तो अपनी रिस्पांस शीट का प्रिंट निकाल सकते हैं क्योंकि निर्धारित समयसीमा के बाद वह उपलब्ध नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button