देशप्रदेश

फिर कलंकित हुआ MP : नाबालिग से पांच लोगों ने किया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

छिंदवाड़ा । सोमवार शाम को टहलते-टहलते एक नाबालिग लड़की गांव में पहुंच गई, जहां उसके साथ पहले दो युवकों ने दुष्कर्म किया, उनके चंगुल से छूटी तो कुछ ही दूरी पर दो युवकों ने उसे सुनसान इलाके में ले गए और दुष्कर्म किया। वह उनके चंगुल से छूट भी नहीं पाई थी कि तीसरा युवक आ गया और उसने भी गलत काम किया। पुलिस ने सोमवार रात को पांचों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पांचों आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की सोमवार की शाम को टहलने निकली थी। वह टहलते-टहलते करीब आधा किमी दूर महुआ टोला गांव के करीब पहुंच गई, तभी उसी गांव का मोहित भारद्वाज लड़की को बहला-फुसलाकर अपने दोस्त राहुल भोंडे के घर ले गया, फिर दोनों ने दुष्कर्म किया।

उनके चंगुल से छूटने के बाद वह घर जा रही थी, तभी कुछ दूरी पर दो युवक अंकित रघुवंशी एवं बंटी भलावी मिले। उन्होंने भी सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इस दौरान एक अन्य युवक अमित विश्वकर्मा भी वहां पहुंच गया और उसने भी दुष्कर्म किया। आरोपितों के चंगुल छूटकर नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर आरोपित मोहित भारद्वाज, राहुल भोंडे, अंकित रघुवंशी, बंटी भलावी और अमित विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कृत्य सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button