मुख्यमंत्री के साथ रामलला के दर्शन कर हुआ धन्य : कादिर

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कादिर भाई अपने दल बल के साथ प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रामलला के दर्शन किए ।
रामलला के दर्शन के बाद प्रयागराज लौटे कादिर भाई ने कहां की रामलला के दर्शन कर मैं धन्य हो गया । उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से प्रदेश में आप की सरकार बनेगी ।
जिसे कोई रोक नहीं सकता कादिर ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी और यहां के गरीब का बच्चा भी कान्वेंट स्कूल जैसी शिक्षा ग्रहण करें करेगा। कादिर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक से मिलकर बहुत सी बातों पर चर्चा हुई । इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , डा० अल्ताफ अहमद , संजीव मिश्रा , सर्वेश यादव , अंजनी मिश्रा , डा० जावेद , गांगुली , ज्योति प्रकश चौबे , मसूद अहमद , आदर्श कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।




