Latest

योगी सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 2021- 22 का बजट उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाला है, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रेषित यह बजट उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित है समाज के प्रत्येक वर्गों का कल्याण इस बजट में निहित है, यह बजट प्रदेश के प्रत्येक घर को नल बिजली हर गांव को सड़क हर खेत को पानी हर हाथ को काम देने में समर्थ है, यह बजट कृषि क्षेत्र के विकास के साथ बुनियादी विकास को गति देने वाला है यह बजट युवाओं के उम्मीदों को आधार देने वाला है, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना ओ को मूर्त रूप देने वाला है, समग्र समावेशी विकास, स्वावलंबन आत्मनिर्भर रोजगार परक बजट देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी का हार्दिक अभिनंदन और बधाई।

Related Articles

Back to top button