बेसहारा और यतीमों से मदद से होगी स्वर्ग की प्राप्ति

अंजुमन हाशिमिया अमजदिया सालाना मजलिस सम्पन्न
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अंजुमन हाशिमिया अमजदिया दरियाबाद की ओर से हाता आगा अली ख़ान में आयोजित 64वीं सालाना मजलिस को आखिरी दिन मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) से आये मौलाना सय्यद असद यावर ने खिताब फरमाया।
मजलिस के फौरन बाद शबीह-ए-ताबूत इमाम हसन बरामद किया गया जिसमें अन्जुमन ए हाशिमिया के नौहाख्वानों और नव जवानों ने नौहाख्वानी और सीनज़नी की।
मजलिस के दौरान मौलाना ने जीवन की अच्छाईयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग़रीबों बेसहारा और यतीमों की मदद करके ही व्यक्ति स्वर्ग की प्राप्ति कर सकता है। मजलिस की शुरुआत साबिर हुसैन साहब की पेशख़्वानी से हुई। मजलिस में आग़ा सरदार अली खान, अंजुमन के सचिव फरहत अली, मंज़र अली दावर नवाज़, कमर आबिदी, नज़र अब्बास, आलम शाह, हसन नक़वी, गौहर काज़िम, इतरत नक़वी, बाक़र नक़वी, डेज़ी अर्शी सहित प्रयागराज एवं अन्य जिलों के कई पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुईं।




