Latest

हनुमान चालीसा का पाठ कर की लम्बी उम्र की कामना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्मदिन मनाया। महानगर अध्यक्ष आशु शुक्ला शिवम ने पार्टीजनों के साथ बड़े हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर राजा भइया के लंबी उम्र की कामना की। चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की हनुमान जी से प्रार्थना है कि प्रदेश को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेतृत्व मिले। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव अमित पाण्डेय, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव संजय पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष रवि दुबे, महानगर महासचिव मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, महफूज अहमद, अंशुमान तुषार, कुंदन, शिवम तिवारी, शिवांशु पाण्डेय और बांके बिहारी तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button