इलाहबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने अपने आवास पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय तिरंगा फहराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इलाहबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने अपने निज आवास पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सांसद प्रोo जोशी ने कहा कि आज भारत ७४वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कई सालों तक अंग्रेजों द्वारा भारत पर राज किए जाने के बाद १५ अगस्त,१९४७ को देश आजाद हुआ था। ब्रिटिश शासन के दौरान देश पर कई तरह से अंग्रेजों ने अत्याचार किए, जिसके बाद कई महापुरुषों के बलिदान देने के बाद देश को आजादी मिली। भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्ति दिलाने में कई महापुरुषों ने अहम भूमिका निभाई जिसमें भारात को आज़ादी दिलाने में महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि रहे।
प्रो०जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्कूलों, सरकारी दफ्तरों आदि जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रगान गाया जाता है। वहीं, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच मिठाईयां वितरण भी किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ देते हैं। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजधानी तथा सभी सरकारी भवनों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री पुरन चन्द्र जोशी, मीडिया प्रभारी अभिशेक शुक्ला, विजय पुर्सवानी, मनु कक्कड़, विजयकान्त त्रिवेदी, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे




