Latest

मैं नहीं बल्कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी लड़ रहा चुनावः नन्दी

मंत्री नन्दी ने मीरापुर, कीडगंज और नैनी मंडल में अपने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मीरापुर, कीडगंज और नैनी मंडल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरूवार को विधि विधान पूर्वक पूजन के साथ हुआ। मंत्री नन्दी ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के साथ ही फीता काट कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ योगी सरकार बनने जा रही है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के उद्देश्य के साथ काम कर रही है। चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से और जनता के आर्शीवाद से इस बार प्रचंड मतों से भाजपा की जीत होगी। कहा कि प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है, जिसका परिणाम प्रचंड जीत के साथ जल्द दिखाई देगा। मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि 27 तारीख की शाम छह बजे तक एक-एक वोट निकालने का प्रयास करें। ताकि 27 फरवरी की देर शाम तक वोटिंग होती रहे और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में भारी मतदान और भारी अंतर से जीत का एक नया रिकार्ड बना सके। मंत्री नन्दी ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव भारत के लिए एक नई दिशा और दशा तय करने वाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह से पूरे प्रदेश में लाखों वोट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल करने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह व मतदाताओं में सकारात्मक वातावरण है। मीरापुर, कीडगंज और नैनी मंडल चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप केसरवानी, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, अनिल केसरवानी झल्लर, विजय अरोरा, साहिल अरोरा, ऋषि निषाद, गया निषाद, प्रण विजय सिंह, गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, टीपी मिश्रा, प्रेमचंद्र गुुप्ता, शंकर लाल केसरवानी, आभा भारती, आभा द्विवेदी, ओमप्रकाश मिश्रा, रामजी मिश्रा, सुरेश पटेल, शिवदानी सिंह, बनवारी लाल, रवि मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, वीबी सिंह, सत्यम शुक्ला, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button