Latest

गंगा के संरक्षण व संवर्धन हेतु जन जागरूकता के प्रसार के लिए सैन्ड आर्ट कला का प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज संगम घाट पर गंगा के संरक्षण व संवर्धन हेतु जन जागरूकता के प्रसार के लिए सैन्ड आर्ट कला का प्रदर्शन किया गया । जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा व कला की सराहना की ।इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दृश्य कला विभाग के सुपर सीनियर जोनू प्रजापति, अजय कुमार गुप्ता,मनोज कुमार, आशीष निशाद, सहयोगी, बदल कुमार सृष्टि सिंह,अंगली यादव द्वारा सैंड आर्ट बनाया गया। सायं मध्य गंगा घाट पर उत्तर प्रदेश के मानचित्र की आकर्षक रंगोली तैयार करायी गयी तथा मानचित्र के चारो ओर दीप प्रज्जवलन किया गया । उसके बाद गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें आरती समिति के पदाधिकारियों की देख – रेख में गंगा आरती की गयी । कार्यक्रम में वन संरक्षक बी ० आर ० अहिरवार , प्रभागीय निदेशक रमेश चन्द्र , उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा , नमामि गंगे से राजेश शर्मा व गंगा समग्र से अमरीश व वन विभाग के कर्मचारियों व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Back to top button