Latest

शुभम और ताहा के खेल से राज गार्डेन सेमीफाइनल में

एसआई जाफरी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शुभम चौधरी (73 रन, 55 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और ताहा अली (62 रन, 33 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) की बदौलत राज गार्डेन ने प्रयाग जिमखाना को 38 रन से हराकर एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
एमआईसी मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर राज गार्डेन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन (शुभम चौधरी 73, ताहा अली 62, दिव्य प्रकाश 21, उमर व प्रेम कुमार दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में प्रयाग जिमखाना की टीम 18.3 ओवर में 144 रन (उमर 30, अरविंद 27, अनस अहमद 25, राहुल शर्मा, तेजस्व राज व अंकुश नागर दो-दो विकेट) पर सिमट गई। शुभम को पूर्व रणजी क्रिकेटर हसीन अहमद एवं असद कासिम ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। बुधवार को राज गार्डेन व चौधरी नौनिहाल क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button