दिवाली में हर्ष फायरिंग करने पर बाप-बेटे पर FIR

opगऊघाट में एक के बाद एक चलाई गई गोलियां
वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर में दीपावली पर्व पर रिवाल्वर और बंदूक से गोलियां चलाकर हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल स्थानीय पुलिस हरकत में आई। वीडियो वायरल करने वाला शख्स को पुलिस ढूंढ लिया । इंस्पेक्टर इस्तखारअहमद ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाला शख्स गऊघाट के रहने वाले बाप- बेटे हैं। प्रयागराज में फायरिंग करते बाप-बेटे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों फायरिंग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दीपावली के दिन का है। वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आई। छानबीन करने पर पता चला कि फायरिंग करने वाले मुठ्ठीगंज थाना अंतर्गत गऊघाट इलाके के हैं। उनकी पहचान पिता संजय केशरवानी और बेटे शोभित केसरवानी के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाला शख्स गऊघाट के रहने वाले बाप- बेटे हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।



