Latest

थानाध्यक्ष ने हेड़ कॉन्स्टेबल ड्राइवर से वसूले सम्मन शुल्क, दी सख्त चेतावनी

( आनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज जिले के साथ-साथ ग्रामीणों क्षेत्रों मे भी कोरोना वैश्विक महामारी तेजी से पांव पसार रहा है। इसे रोकने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग के आला-अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक की अहमं भूमिका समाज को दिशा देने में लगी है। लेकिन पुलिस विभाग के एक-दो सिपाहियों के लापरवाही पूरे किए कराए पर पानी फेर रहे है।

किसी की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाऐगी, प्रोटोकॉल का करना होगा पालन- थानाध्यक्ष

नारीबारी मुख्य चौराहें पर पुलिस ने बड़े-बड़े हार्न लगवाकर आम नागरिको को मास्क लगाने,दो गज की दूरी के साथ जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की चेतावनी दे रहे थे। बीच चौराहे पर नारीबारी की पुलिस जीप भी एलाऊंस कर रही थी तभी शंकरगढ़ तरफ से थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी भी हमराहियों संग आम नागरिकों को लाकडाउन का सम्पूर्ण पालन करने का एलाऊंस करते हुए आ रहे थे। तीन-तीन माईकों द्धारा हो रहे एलाऊंसमेंट के बावजूद थानाध्यक्ष के बगल बैठें ड्राईवर के कानों तक आवाज नही पहुंची और वेखौफ विना मास्क के पुलिस वाहन चलाते मोबाईल से बात करते दिखें। यह वहां मौजूद मीडिया के कैमरों मे भी कैद हो गया। थानाध्यक्ष ने अपने ड्राइवर हेड कांस्टेबल ज्ञान बहादुर को विना मास्क देख भड़क गए और सम्मन शुल्क वसूल करते हुए दोबारा लापरवाही ना करने की हिदायत दे डाली। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाऐगी वैश्विक महामारी मे सभी को प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करना चाहिए। तभी कोरोना को मात दी जा सकती है। थानाध्यक्ष नारीबारी चौराहे पर भी लाकलाउन की स्थिति को देख घूम रहे लोगों को चेताया। रविवार को चौकी प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने लाकडाऊन के दौरान अनावश्यक विना मास्क के टहल रहे डेढ़ दर्जन लोगों से सम्मन शुल्क वसूल हर आने-जाने वालों से पूछताछ करते हुए सख्ति दिखाईं।

Related Articles

Back to top button