Latest
कोरोना के मिले चार नए मरीज,
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड-19 का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। रविवार को चार नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार रविवार को 2499 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें चार लोग संक्रमित मिले हैं। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के एल-3 में तीन मरीज भर्ती हैं। रविवार को एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। इसके अलावा पांच मरीजों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें।


