मतदाता ख़ामोश::प्रत्याशी सकते में

शीर्षस्थ नेताओं ने दावों और वादों से मतदाताओं को रिझाने का किया भरपूर प्रयास
(अनुराग शुक्ला ) प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )। में चुनावी समर अपने चरम पर है।आख़िरी दौर में बस आज और कल दो ही दिन शेष हैं क्योंकि प्रतापगढ़ में पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी रविवार को है। सोमवार को ए आई एम आई एम पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी शहर से सटे भूलियापुर में आकर विधानसभा सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी इसरार अहमद के पक्ष में बोल कर समर्थन मांगा। 22 फरवरी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रानीगंज विधानसभा के बभनमई गांव में आकर भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा के समर्थन में जनसभा की तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पट्टी विधानसभा के ग्राम रूरे में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पक्ष में जनसभा कर सदर प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य द्वारा कांधरपुर में आयोजित जनसभा में राजेन्द्र मौर्य को विजयी बनाने की अपील कर गए लेकिन 23 फरवरी बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पट्टी से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पक्ष में तरदहा गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर मोती सिंह को विजयी बनाने हेतु समर्थन मांगा तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुंडा के काला काकर में जाकर श्रीमती सिंधुजा मिश्रा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया तो वही रामपुर खास विधानसभा के ग्राम नया पुरवा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार के पक्ष में अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सदर प्रत्याशी डॉ0नीरज त्रिपाठी के समर्थन में मदाफरपुर में तथा रामपुरखास में कांग्रेस उम्मीदवार आराधना मिश्रा मोना के पक्ष में जनसभा में भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी साथ में मौज़ूद रहे।इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने*वतन की हालात सुनाने लगे, तो पत्थर भी आंसू बहाने लगे*शेर पढ़ते हुए भाजपा पर तंज कसते हुए रानीगंज के पावर हाउस के निकट आप प्रत्याशी अनुराग मिश्र के पक्ष में आयोजित जनसभा में समर्थन मांगा। 24फरवरी गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कहां पीछे रहने वाले।उन्होंने प्रतापगढ़ के कुन्डा में अपना उड़नखटोला उतारकर वहाँ के प्रत्याशी गुलशन यादव के लिए विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को बाय बाय कर प्रत्याशी गुलशन यादव और बाबागंज से गिरीश पासी के लिए समर्थन मांगा।सपा -गठबंधन
सदर की प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में मंदाह में विशाल जनसभा को अखिलेश यादव ने संबोधित किया।देखा जाय तो इस चुनावी दंगल में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी रही जिनके दिग्गज नेता स्टार प्रचारक केंद्र व प्रदेश के कद्दावर मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक प्रतापगढ़ में आकर सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का भले ही बखान कर गए हों पर देखने में यही आ रहा है कि जनसभाओं में अपार जनसमूह उमड़ रहा है इससे सभी पार्टी के दिग्गज स्टार प्रचारक और सरकार के कद्दावर नेता, मंत्री गण और प्रत्याशियों के दिलो-दिमाग में छा गया है कि यह अपार जनसमूह हमारे ही समर्थक हैं ,पर ऐसा नहीं है।इस बार जनता खामोश है ,समझ सब रही है कि ये नेता जनता को किस ढंग से रिझा रहे हैं। हर भाग्य विधाता की अपनी सोच है अपना दर्द है।कहा भी गया है की यह पब्लिक है सब जानती है।रविवार को प्रतापगढ़ की जनता का वार चलेगा और सातों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की कांटे की टक्कर है और भाग्य विधाताओं के मूड के आगे सभी का गुणा गणित फेल होता नजर आयेगा। फिलहाल कुंडा पट्टी और रामपुर खास हॉट सीट बन चुकी है।गिनती के 3 दिन शेष हैं।देखना यही है किसमें कितना दम है आरोप-प्रत्यारोप और जनता को रिझाने का यह सिलसिला कल शाम को थम जाएगा।सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आशान्वित हैं पर मतदाताओं के मूड का पता मतदान के दिन रविवार को ही लग पाएगा और प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।


