Latest
इनरव्हील क्लब क्वींस ने किया गरीबों को कंबल वितरित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इनरव्हील क्लब ऑफ क्वींस इलाहाबाद” की तरफ से मकर संक्रांति के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया ।यह कार्य क्वींस की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की देखरेख में किया गया ।कार्य संपन्न कराने में इनरव्हील क्लब उदिशा की अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, सारिका अग्रवाल राठौर ,डॉ विदिशा एवं आयुषी उपस्थित रहीं। पूजा अग्रवाल का कहना है कि इनरव्हील क्लब क्वींस हमेशा से ही सेवा भाव करता रहा है और करता रहेगा ।आगे चाय वितरण, गरीब कन्या का विवाह आदि योजना बनाई गई है।




