Latest

भानु प्रताप क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कालेज को उसी के मैदान पर एक विकेट से हराकर शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में दौलत हुसैन कालेज ने 35 ओवर में 154 रन (सलमान खान 34, फैजान अहमद 31, आमिर अतहर 22, रोहित पाल 3/28, वैभव मिश्र, अखिलेश यादव व सौरभ यादव दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्लब ने 33.3 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन (देवांश पाठक 61, रुद्र वंश 20, फैजान अहमद व अली खान दो-दो विकेट) बना लिये। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विजी ट्रॉफी क्रिकेटर मो. राशिद ने किया। आयोजन सचिव मसरूर आलम ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मो. शहाब, मो. रिजवान, सचिन प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

*यूनीवर्सल के गौरव का शतक, नाजिम का बहुमुखी खेल*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गौरव पाठक के शतक (109 नाबाद, 62 गेंद, 17 चौके, तीन छक्के) एवं नाजिम के बहुमुखी खेल (50 रन एवं दो विकेट) से यूनीवर्सल इलेवन ने केएस स्पोर्ट्स को 82 रन से हराकर प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग में पूरे अंक जुटाए।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में यूनीवर्सल ने 20 ओवर में 232 रन (गौरव पाठक 109 नाबाद, नाजिम 50, फराज आजम 30, राम प्रसाद, अजय यादव, पवन वर्मा व अखिलेश एक-एक विकेट) बनाकर केएस स्पोर्ट्स को 18.1 ओवर में 150 रन (पवन वर्मा 42, दाउद खान 30, फजील, फराज आजम व नाजिम दो-दो विकेट) पर समेटा। गौरव मैन ऑफ द मैच रहे।

आयुष ने त्रिवेणीपुरम स्पोर्ट्स क्लब को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आयुष यादव के अर्धशतक (87 रन, 59 गेंद, 12 चौके) की मदद से त्रिवेणीपुरम स्पोर्ट्स क्लब ने शिवपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी को 98 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक प्राप्त किये। डीएवी कालेज मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में त्रिवेणीपुरम स्पोर्ट्स क्लब ने 29.5 ओवर में 192 रन (आयुष यादव 87, अथर्व यादव 35, पीयूष पांडेय 22, हर्ष 3/21, द्रिशकांत यादव व हिमांशु दो-दो विकेट) बनाकर शिवपुर क्रिकेट अकादमी को 24.4 ओवर में 94 रन (हर्ष 25, राज पटेल व प्रथम पांडेय तीन-तीन विकेट) पर समेट दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने किया।

*हमीश की गेंदबाजी से भानु प्रताप क्लब जीता*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हमीश यादव की अचूक गेंदबाजी (4-0-31-5) के दम पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर एसएआर जयपुरिया अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। भानु प्रताप अकादमी झूसी मैदान पर बुधवार को हुए मैच में दौलत हुसैन की टीम 24.5 ओवर में 128 रन (तंजील खान 52, अभय गौतम 40, हमीश यादव 5/31, शिव गौतम 2/15) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन (आशीष यादव 51, प्रियांश 35, शिव गौतम 24, अभय गौतम 1/27) बना लिये।

*17 राज्यों के 179 इलीट इंडिया रैंकिंग खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग*

*पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेता को 23500, उपविजेता को मिलेगी 14500 रुपये की धनराशि*

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रथम संजय गुप्ता स्मृति राष्ट्रीय स्क्वैश सर्किट प्रतियोगिता कल से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहॉल) में आयोजित की जायेगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और इलाहाबाद स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय शटलर एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता करेंगे। प्रतियोगिता अध्यक्ष जस्टिस डीपी सिंह (रिटायर्ड) ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 179 इलीट इंडिया रैंकिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 11 विभिन्न श्रेणियों में 18 टॉप 10 इंडिया रैंकिंग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता को 23500 रुपये एवं उपविजेता को 14500 रुपये की धनराशि मिलेगी, जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को छह हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के भी मुकाबले होंगे।

Related Articles

Back to top button