Latest
महापौर ने आंवले के पेड़ की पूजा की, लोगों ने धूमधाम से मनाई आंवला नवमी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आंवला नवमी के शुभ अवसर पर करेली जीटीबी नगर दुर्गा पूजा पार्क मैं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने आंवले के पेड़ की पूजा की लोगों ने धूमधाम से मनाई आंवला नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा की जाती है। जिससे अखंड सौभाग्य आरोग्य संतान और सुख की प्राप्ति होती है पूजा के बाद इस पेड़ की छाया में बैठकर इस दिन लोग परिवार सहित भोजन तैयार कर ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम में शामिल थे। ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव रणविजय सिंह फैजल खान ( पार्षद ) देवेंद्र श्रीवास्तव राजू चतुर्वेदी अकरम (शगुन) महेंद्र श्रीवास्तव अंशु श्रीवास्तव ममता तनेजा सुनीता चतुर्वेदी रामा सिंह सरोज कामिनी कृति किरण पल्लवी।



