देवोत्थान एकादशी के पर्व पर बलुआघाट पर यमुना जी की महाआरती

बारादरी को रंगोली और दीपक से सजाया
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आज देवोत्थान एकादशी के पर्व पर बलुआघाट बारादरी पर यमुना जी की महाआरती की गई। पांच आरती के द्वारा आरती प्रारंभ होने से पूर्व यमुना जी का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। बारादरी को रंगोली और दीपक से सजाया गया। घाट पर और नाव से 21 हज़ार दीपदान किया गया। इससे पूर्व कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी शशांक शेखर पांडेय ने आरती प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
शशांक ने आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्तिक मास में कालिंदी के पावन तट पर दीपदान, आरती एवं पूजन करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है। यह हमारी सनातन संस्कृत की समृद्धि परंपरा रही है कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी प्रेम -सौहार्द के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी अपने धर्म एवं संस्कृति से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, कृष्णा पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल कृष्ण पांडेय, सनी अग्रहरि, प्रवीन मालवीय, मुन्नू लाल रस्तोगी, दत्तात्रेय पांडेय, प्रवीन केसरवानी, शास्त्री जी,कृष अग्रहरि आदि उपस्थित थे।




