Latest
बालक दास जी महाराज के आश्रम पर रामार्चन पूजन का आयोजन

( अनुरा
ग शुक्ला ) जलगांव (अनुराग दर्शन समाचार )। गोवर्धन गौ शाला पालधी तालुक़ा धरणगांव ज़िला जलगांव महाराष्ट्र में श्री श्री 108 महंत श्री बालक दास जी महाराज के आश्रम पर रामार्चन पूजन का आयोजन हुआ जिसमें दूर-दूर से साधु संतों का आगमन हुआ। रामार्चन पूजन में श्री श्री 1008 श्री महंत प्रेम दास जी ( मौनी जी ) महाराज एवं श्री श्री 1008 श्री महंत राम संतोष दास जी महाराज के सानिध्य में श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ सम्पन्न हुआ। पूजन के समाप्ति पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी साधु संतों ने प्रसाद पाया सभी व्यवस्था की देखरेख महंत राम संतोष दास जी महाराज के शिष्य गोपाल दास जी महाराज ने संभाला सभी आए हुए साधु संतों का सेवा भाव के साथ सत्कार और स्वागत किया गया।




