तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले पर अखिल भारतीय किसान सभा ने खुशी जताई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले पर अखिल भारतीय किसान सभा और सीटू ने खुशी जताई है। किसान सभा का कहना है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी और बिजली संशोधन कानून 2020 की वापसी के लिए आंदोलन चलाते रहेंगे। कृषि कानून की वापसी पर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर आंदोलन की जीत बताया। सीआईटीयू के संयोजक अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि श्रमिक संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा तथा सीआईटीयू ने कार्यालय में हुई बैठक में खुशी जताते हुए कहा कि यद्यपि प्रधानमंत्री की यह घोषणा स्वागत योग्य है फिर भी जब तक संसद में इसकी वापसी पर विधेयक पारित नहीं हो जाता तब तक हम इंतजार करेंगे।

देव दिवाली पर्व पर वाराणसी घाट दीपमाला से सजा घाट दीपों की अद्भुत छटा


