शिक्षक पर हमले की निंदा, आरोपियों के गिरप्तारी की मांग
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार)। परिषदीय विद्यालय जनपद गोंडा में कार्यरत शिक्षक से तेलियरगंज में असामाजिक तत्वों ने मारपीट की जिससे शिक्षक को गम्भीर चोट आई।थाना शिवकुटी में शिक्षक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रार्थमिकी दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। गौर तलब है कि शिक्षक अमर बहादुर पुत्र भुल्लर निवासी उमरिया सारी थाना मऊआइमा के निवासी है 20 सितम्बर को रात्रि 8 बजे तेलियरगंज में कुछ असामाजिक तत्वों ने घेराबंदी कर बुरी तरह से मारा पीटा । जिससे उन्हें गम्भीर चोटे आई। स्थानीय लोगो की सहायता से इन्हें पहले बेली अस्पताल फिर स्वरूपरानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समाजिक संगठनों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल गिरप्तार किये जाने की मांग की गई है। गिरप्तारी की मांग करने वालो में प्रमुख रूप से रामवृज गौतम,डॉ आर पी गौतम, रविन्द्र गांधी,डॉ जियालाल प्रभाकर , सी एल कुशवाहा आदि ने मांग की है।




