Latest

कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथ रामबाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर

(आनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथ रामबाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है । चिकित्सा शिविर में प्रतिदिन 50 से 100 मरीज आते हैं। जिन का निशुल्क उपचार किया जाता है साथ में उन्हें निशुल्क दवा वितरित किया जाता है।

मेले में आए हुए श्रद्धालुओं का निशुल्क चिकित्सा।

शिविर के निदेशक डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया यह शिविर पूर्णिमा तक अनावृत चलेगी । मेले में आए हुए श्रद्धालुओं का निशुल्क चिकित्सा किया जा रहा है। हमारे सहयोगी डॉक्टर दिनेश चंद्र पांडे डाक्टर चौधरी अभय सिंह डाक्टर आर एस द्विवेदी डॉ रवि डॉक्टर सुभाष डॉ विनोद कुमार सिंह डॉक्टर नुदरत फातमा सभी लोग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपचार करते हैं ।डॉ चौधरी अभय सिंह बताते हैं ।हम लोग श्रद्धा भाव से एक माह तक सेवा कर रहे हैं। रोज 50 से 100 मरीजों का उपचार हमारे संस्थान से हो रहा है।

Related Articles

Back to top button