Latest

अधिवक्ता हित में कार्य करने वाले साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी को जिताए -अजीत भाष्कर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत भाष्कर की अध्यक्षता में सारा रेजिडेंसी, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में आयोजित हुई। जिसमें आगामी 1 दिसंबर को होने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अजीत भाष्कर ने कहा कि आज हाईकोर्ट का अधिवक्ता बार एसोसिएशन की कमजोर होती स्थिति से काफी आहत है। इसलिए एक सशक्त बार बनाने के लिए अधिवक्ता हित में कार्य करने वाले साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशियों को जिताएं। जिससे हाईकोर्ट में वकालत करने वाले आम अधिवक्ताओं की समस्या समय से मुकदमे ना लगने और लिस्टिंग मुकदमों के एसएमएस देर से प्राप्त होने, लिस्ट छपने की पुरानी व्यवस्था को बहाल कराने, सीट, चेंबर आवंटन, मेडिकल क्लेम आदि का समाधान हो उन्हें परेशान ना होना पड़े। साथ ही सभी अधिवक्ताओं को इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि जिस भी प्रत्याशी को वह चुनें वह हाईकोर्ट का रेगुलर प्रैक्टिशनर हो और अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ समझौता ना करने वाला हो। हाईकोर्ट का किसी भी प्रकार की बैंच बनने का स्वतंत्र रूप से विरोध करने वाला हो एवं अधिवक्ताओं के हित को कायम रखने के लिए प्रदेश सरकार तक उनकी बात पहुंचा सके जिससे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की गरिमा व सम्मान बरकरार रहे।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष अजीत भाष्कर के साथ शारदा शर्मा, चंद्र प्रकाश निगम, ओम प्रकाश राठी, शमीमुद्दीन खान, विवेक कुमार, रितिका मौर्या, अन्नपूर्णा सिंह, श्री प्रकाश, गय्यार अली राणा, रमेश कुमार सरोज, आर0के0 गौतम, मनोज यादव, आफताब अहमद, बिरेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद कुशवाहा, अनिल कुमार यादव, ज्योति भूषण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button