LatestLatestकुंभगंगा तट सेमेला समाचार

Kumbh 2019:योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के साथ लगाई संगम में डुबकी

YOGI HOLY DIP IN KUMBH 2019

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुम्भ मेले में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई। योगी के साथ उनके कैबिनेट ने भी स्नान किया। इससे पहले योगी कैबिनेट ने कुंभ मेले में बैठक की। मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया।

कुंभ मेले में देश और दुनिया से हर रोज लाखों लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। यह पहला मौका है जब योगी सरकार की कैबिनेट की आधिकारिक बैठक लखनऊ से बाहर हुई है। इस दौरान उनके साथ अन्य साधु-संतों ने भी डुबकी लगाई।

स्नान के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट और हमारे कई राज्यमंत्रियों ने आज संगम में डुबकी लगाई। कई साधु संत भी साथ में डुबकी लगाने के लिए आए।’

उन्होंने कहा, “इसे मैं जीवन का सौभाग्य मानता हूं। आज का दिन प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक दिन है।इससे पूर्व दिन में मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ अक्षयवट और सरस्वती कूप के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दिव्य कुम्भ, भव्य कुम्भ सेल्फी प्वाइंट पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

प्रयागराज के कुम्भ मेले में कैबिनेट की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेष गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार प्रयागराज में योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर एक स्वर्णिम इतिहास रचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button