Latest

सपा ,कांग्रेस सदस्यों ने कार्यवाही में डाला व्यवधान

 

40 मिनट रोकनी पड़ी विधानसभा कार्यवाही

( अनुराग शुक्ला )
लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मंहगाई के कारण सपा और कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुये अध्यक्ष के आसन के सामने चले गये। हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी। बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने मंहगाई के मुद्दे पर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नेता विपक्ष राम गोविंद चैधरी ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। चैधरी के इतना कहते ही सपा के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। कांग्रेस के सदस्य भी वहां आकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मंहगाई का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, -रु39यआप लोगों का रंगारंग कार्यक्रम हो गया तो सदन चलने दे-रु39य। विपक्षी सदस्य हालांकि नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दीक्षित ने ग्यारह बज कर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी ।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ हैं और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button