Latest

शोभा यात्रा निकालते साधु संत शोभायात्रा निकाल साधु संतों ने की राममंदिर की परिक्रमा

अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान प्रभु श्रीरामलला के 73वें प्राकट्य महोत्सव की धूम दूसरे दिन भी रही। बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की परिक्रमा की। महोत्सव का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा हर वर्ष किया जाता है।1949 में श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा जन्मभूमि में विराजमान रामलला का प्राकट्य व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्षगांठ पर समिति द्वारा पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रामलला का प्राकट्य महोत्सव मनाते हैं। शोभायात्रा क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के पास से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा महंत धर्मदास के अगुवाई में निकाली गई, जिसमें समाजसेवी करन त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार चैबे, शिवकुमार शास्त्री, रमेश त्रिपाठी, आचार्य संतोष वैदिक, आचार्य कुलदीप, उमेश पाण्डेय

Related Articles

Back to top button