भोजपुरी फ़िल्म “दूल्हा तैयार दुल्हिन फरार” का फस्ट लुक हुआ लॉन्च

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर० ए० सी म्यूजिक हब के बैनर की भोजपुरी के चर्चित कॉमेडी फिल्म ” दूल्हा तैयार दुल्हिन फरार ” का फस्ट लांच किया गया। यह एक साफ सुथरी व कॉमेडी से भरपूर फ़िल्म है। इसके निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती है। इस फिल्म में आदित्य मोहन दुबे , सुमित चंद्रावंसी , राजू रसिया ,कनक यादव, प्रीति मौर्या अनुष्का तिवारी आर के गोस्वामी , अनूप लोटा तिवारी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे जो कि आप सभी को बहुत बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म की कहानी के बारे में मीडिया बंधुओं को बताए कि फिल्म दूल्हा तैयार दुल्हिन फरार की कहानी कॉमेडी से भरपूर होगी । इस फिल्म की पटकथा आप सभी के दिल छू जाएंगे। इस फिल्म के लिए सभी कलाकार बहुत मेहनत किये है और अपना बेस्ट से बेस्ट दिए है। इस फिल्म में आदित्य मोहन दुबे जी एक अलग किरदार में आप सभी को कॉमेडी का फूल डोज देंगे जो कि आप सभी को खूब पसंद आएगी। पी आर ओ अरविंद मौर्य है। इस फ़िल्म के निर्माता ई० विकास कुमार सिंह व रुस्तम अली चिश्ती है। सह-निर्माता शाहिद शम्म व एस पी सिंह है । बात करे फिल्म दूल्हा तैयार दुल्हिन फरार, के मुख्य भूमिका में आदित्य मोहन दुबे , प्रीति मौर्या ,कनक यादव राजू रसिया , सुमित सिंह चंद्रवंशी , अनूप लोटा तिवारी , सोनाली मिश्रा,आर के गोस्वामी , अमरीश सिंह , अनुष्का तिवारी , टुनटुन निषाद ,लक्ष्मन देवरवा, पूनम राय , जय किशन माज़ी संदीप श्रीवास्तव,पप्पू सिंह राजपूत, शशि पासवान आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।



