Latest

महाकाल एकादश और करीम डेंटल को मिली जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महाकाल एकादश और करीम डेंटल ने अपने-अपने मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये। डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में महाकाल एकादश ने 20 ओवर में 186 रन (अक्षत टंडन 76, रिशद खान 64, मुमताज व बृजेश दो-दो विकेट) बनाकर वंडर्स इलेवन को 9 विकेट पर 160 रन (पंकज कुशवाहा 40, अंकुर 27, मुमताज 24, सुनील कनौजिया 20, सोनू कनौजिया 4/30, विपिन यादव 2/23) पर सीमित किया।
दूसरे मैच में एएमसी लीगल ने 20 ओवर में 175 रन (साजिद खान 45, मो. आमिर 36, अनुज त्यागी 24, शहान जैदी 2/29, कुशा, अर्शी व विपिन एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में करीम डेंटल ने 19.5 ओवर में 4 विकेट 179 रन (सनी अब्बास 77, बाबर अली 48, इमरोज़ 20, कामेश द्विवेदी 2/35) बना लिए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी एवं समाजसेवी शेरू अब्बास नक़वी ने किया। क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button